भुवनेश्वर. राज्य के 35 प्रतिशत जमीन में सिंचाई की व्यवस्था किये जाने के संबंध में राज्य सरकार द्वारा घोषणा किये जाने के बावजूद राज्य के 68 प्रखंड ऐसे हैं, जिनमें 35 प्रतिशत कृषि योग्य जमीन में सिंचाई की सुविधा नहीं हो सकी है. विधायक मोहन चरण माझी द्वारा पूछे गये एक लिखित प्रश्न के उत्तर में राज्य जल संपदा मंत्री रघुनंदन दास ने यह जानकारी दी है. दास ने लिखित उत्तर में कहा है कि 2019 के दिसंबर माह तक राज्य के 245 प्रखंडों में 35 प्रतिशत जमीन को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करायी गई है. शेष 68 प्रखंडों में इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयास किया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 35 प्रतिशत से कम सिंचाई वाले जिलों में कंधमाल जिले के 9 प्रखंड हैं. इसीके साथ मयुरभंज जिले के 8 प्रखंड व केन्दुझर जिले के 7 प्रखंड है. इसी तरह सुंदरगढ़ जिले के 6 प्रखंड में नवरंगपुर, कोरापुट व बलांगीर जिले के पांच –पांच प्रखंड में 35 प्रतिशत से कम सिंचाई की सुविधा है.
Check Also
मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित
80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
