Home / Odisha / बैष्णव परिडा जयंती समारोह शनिवार को

बैष्णव परिडा जयंती समारोह शनिवार को

भुवनेश्वर. विशिष्ट राजनेता तथा ओड़िया भाषा आंदोलन के नेता रहे स्वर्गीय वैष्णव परिडा की 79वीं जयंती का कार्यक्रम शनिवार को आयोजित होगा। शनिवार सुबह साढ़े दस बजे जयदेव भवन में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। वैष्णव परिडा स्मृति संसद द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार रवि दास की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध चिंतक प्रोफेसर आनंद कुमार शामिल होंगे। इसमें सम्मानीय अतिथि के रुप में पूर्व सांसद शिवाजी पटनायक, पूर्व मंत्री प्रफुल्ल घड़ेई, गणेश्वर बेहरा, पूर्व सांसद खारबेल स्वाईं तथा साहित्यकार सातकोडी होता शामिल होंगे।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …