भुवनेश्वर. राज्य में प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से कम है। 2019-20 की रिपोर्ट के अनुसार, प्रति व्यक्ति राष्ट्रीय औसत 1,35,050 रुपये है, जबकि राज्य में प्रति व्यक्ति आय 1,01.587 रुपये है। भाजपा विधायक मोहन चरण माझी के इस संबंधी प्रश्न के उत्तर में योजना व संयोजन मंत्री पद्मनाभ बेहरा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2018-19 में ओडिशा का प्रति व्यक्ति आय 95,154 रुपये थी, जबकि गोवा का सर्वाधिक प्रतिव्यक्ति आय 4,67,998 रुपये थी। दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय गोवा से नीचे थी। दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 3,57,643 रुपये सालाना थी। इस साल प्रति व्यक्ति आय में ओडिशा का स्थान 18वें स्थान पर था।
Check Also
मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित
80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
