Home / Odisha / स्वर्गीय कमला देवी लालानी की स्मृति एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित

स्वर्गीय कमला देवी लालानी की स्मृति एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर जैन तेरापंथ समाज की सुश्रावीका स्वर्गीय तिलोक चन्द लालानी की धर्मपत्नी व विनीत लालानी की माताश्री कमला देवी लालानी का स्वर्गवास दिनांक सात जून 2022 को हो गया. आज स्थानीय तेरापंथ भवन में उनकी स्मृति सभा रखी गई. परिवारजनों ने दिवंगत आत्मा को याद करते हुए उनको विनम्र श्रद्धांजलि दी. उनके भतीजे मनोज लालानी ने जीवन परिचय देते हुए कहा कि हमारे परिवार की वह संस्कारक थीं. स्वर्गीय कमला देवी एक कर्तव्य पारायण, धार्मिक एवं मृदुभाषी महिला थीं. मारवाड़ी समाज के विभिन्न घटकों का नेतृत्व स्मृति सभा में उपस्थित था. सम्पूर्ण जैन तेरापंथ समाज की तरफ से सभा अध्यक्ष बच्छराज बेताला ने विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा कहा कि इस दुःख के समय सारा समाज परिवार के साथ है. श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के अध्यक्ष मनसुख लाल सेठिया ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की. अंत में लोगस पाठ के साथ श्रद्धांजलि सभा संपन्न हुई.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …