Home / Odisha / क्रिकेट की चढ़ी खुमारी, भारत-दक्षिण अफ्रीका की टीम पहुंची

क्रिकेट की चढ़ी खुमारी, भारत-दक्षिण अफ्रीका की टीम पहुंची

भुवनेश्वर/कटक. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 12 जून को होने वाले एक दिवसीय टी-20 मैच को लेकर ट्विन सिटी भुवनेश्वर और कटक में क्रिकेट प्रेमियों की खुमारी सिर चढ़ गयी है. आज यहां भारत और दक्षिण अफ्रीका टीमें भी पहुंच गयीं हैं. इसे देखने के लिए हवाई अड्डे से लेकर होटल मेफेयर तक किक्रेट प्रेमियों का उत्साह देखने को मिला है. राजधानी भुवनेश्वर में खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया.

इधऱ, कटक में दूसरे दिन भी टिकटों की बिक्री हुई. लंबे समय के बाद कटक में यह मैच होने जा रहा है. खबर है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली भी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने के लिए बारबाटी स्टेडियम पहुंचेंगे.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …