Home / Odisha / खेतराजपुर पुलिस ने दो किलो गांजा के साथ एक को पकड़ा

खेतराजपुर पुलिस ने दो किलो गांजा के साथ एक को पकड़ा

  • दलेईपाड़ा का रहनेवाला है आरोपी

संबलपुर। खेतराजपुर पुलिस की विशेष टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान चेरूआपाड़ा चौक से दो किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस सिलसिले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुरेश नाग (24) बताया गया है, तथा वह स्थानीय दलेईपाड़ा का रहनेवाला है। खेतराजपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की अहले सुबह 5.25 बजे खेतराजपुर थाना के सब इंस्पेंक्टर ए भितरिया गस्त पर थे। इस दौरान चेरूआपाड़ा में उन्होंने आरोपी को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा एवं अन्य नशे की सामग्री बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने रेढ़ाखोल से गांजा एवं नशे की सामग्री संग्रह किया और संबलपुर अपने निवास की ओर जा रहा था।  यह कारोबार में वह पिछले कुछ सालों से कर रहा है। खेतराजपुर पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस कानून की धारा 20 बी के तहत अपराध कायम किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …