संबलपुर। अंईठापाली पुलिस ने प्राईवेट बस स्टैंड में चलाए जा रहे एक जुआ अड्डा में छापा मारकर चार जुआडिय़ों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम विक्की चटर्जी, कंदर्प नायक एवं विश्वामित्र जाल बताया गया है। चौथा आरोपी नबालग है, इसलिए उसका नाम गुप्त रखा गया है। पुलिस ने अड्डा से नगद 3 हजार 180 रूपया एवं तास का बंडल बरामद किया है। अंईठापाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Check Also
सुभद्रा योजना के दो साल पूरे
ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’ उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
