Home / Odisha / विधानसभा सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक गुरुवार को

विधानसभा सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक गुरुवार को

भुवनेश्वर – 14 फरवरी से शुरु हो रहे ओडिशा विधानसभा के बजट सत्र से पहले गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाया गयी है। विधानसभा अध्यक्ष डा सूर्यनारायण पात्र इस सर्वदलीय बैठक में अध्यक्षता करेंगे। विधानसभा को ठीक ढंग से चलाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलायी गई है।

राज्य सरकार ने गठन किया ओबीसी कमिशन

विपक्षी पार्टियों द्वारा लगातार कठघरे में खड़ा किये जाने के बाद अंततः राज्य सरकार ने ओबीसी कमिशन का गठन कर दिया है। पूर्व न्यायाधीश रघुनाथ बिश्वाल को इसका अध्यक्ष के रुप में नियुक्ति दी गई है। इस कमिशन में अध्यक्ष के अलावा तीन सदस्य व एक सदस्य सचिव रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमिशन के सदस्य के रुप में  प्रो. नवनीत रथ, डा मिताली चिनारा, डा प्रसन्न पात्र एवं सदस्य सचिव के रुप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी वीर विक्रम यादव को सदस्य सचिव के रुप में नियुक्ति दी गई है। 

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …