भुवनेश्वर.कमिश्नरेट पुलिस के ड्रग्स टास्क फोर्स को एक बार फिर सफलता मिली है. जटनी थाना क्षेत्र से कमिश्नरेट पुलिस ने 27 ग्राम ब्राउन शूगर बरामद करने के साथ-साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. कमिश्नरेट पुलिस ने ट्विट कर यह जानकारी दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इन तीन लोगों से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है. बरामद किये गये ब्राउन शूगर की कीमत लगभग तीन लाख रुपये होने का अनुमान है.
Check Also
ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
