भुवनेश्वर. दिल्ली की जनता ने जो जनादेश दिया है, उसका हम स्वागत करते हैं. दिल्ली के चुनाव परिणामों पर पत्रकारों द्वारा किये गये सवालों के उतर में केन्द्रीय मंत्री प्रताप षड़ंगी ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत काफी बढ़ा है. लोगों ने कांग्रेस को जैसे खारिज किया है, उसके जैसा भाजपा को खारिज नहीं किया है. हमारा प्रयास रहेगा कि दिल्ली की जनता का दिल कैसे जीतें. इसके लिए भाजपा प्रयास करेगी.
Check Also
मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित
80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
