Home / Odisha / हथियार दिखा कर फाइनेंस कर्मचारी से लूट

हथियार दिखा कर फाइनेंस कर्मचारी से लूट

ब्रह्मपुर. गंजाम जिले के सोरडा थाना क्षेत्र के केशरा-रंगवाली चौक के निकट एक फाइनेंस कर्मचारी से हथियार दिखाकर एक लाख 37 हजार रुपये लूटने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में स्थानीय थाने में शिकायत किये जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो लोग फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को हथियार दिखाकर उनके पास से एक लाख 37 हजार रुपये, मोबाइल फोन लूट लिया. इसके बाद उन्होंने सोरडा थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज की है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …