Home / Odisha / बस एवं ट्रक की आमने-सामने भिडंत, बीस यात्री जख्मी

बस एवं ट्रक की आमने-सामने भिडंत, बीस यात्री जख्मी

  •  नौ की हालत गंभीर

संबलपुर। बीती रात चारमाल के लंबूखेड़ा के निकट एक बस एवं ट्रक के बीच जबरदस्त भिडंत हो गई। जिसमें बस में सवार बीस यात्री जख्मी हो गए। मामले की खबर पाकर चारमाल पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और आहतों को जिला अस्पताल में पहुंचाया। वहांपर नौ लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वीर सुरेन्द्र साय इंष्टीटयुट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च स्थानांतरित कर दिया गया है। आहतों का नाम तपस्विनी दास, प्रमोद साहू, सूर्यनारायण सतपथी, विष्णुप्रिया राउल, किशोर पात्र, सत्य बरिहा, संयुक्ता पुजारी, विश्वास राउत, गोविंद नायक, भारती रणबिड़ा, ज्योतिप्रभा दास, अलिभा दास, अरूण नायक, लिपसून केरकेट्टा, अमूल्य छंद, गोपबंधू, मनोज प्रधान, डा. रविन्द्र होता एवं आशीष राउत बताया गया है। बस अनुगुल से यात्री लेकर संबलपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान लंबूखेड़ा के पास विपरित दिशा से आ रही एक ट्रक अनियंत्रित हो गई और सीधा बस से जा टकराई। चारमाल पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। खबर लिखे जानेतक मामले में किसी की गिरफ्तारी संभव नहीं हो पाई थी।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …