Home / Odisha / सरकार से प्रिंट मीडिया को बचाने की अपील

सरकार से प्रिंट मीडिया को बचाने की अपील

  •  न्यू मीडिया से मिल रही है कड़ी चुनौती

  • प्रकाशकों ने मौजूदा हालात और भाविष्य को लेकर जताई चिंता

भुवनेश्वर. आल इंडिया फेडरेशन आफ मास्टर प्रिंटर्स तथा पामेक्सर ने केंद्र और राज्य सरकार से प्रिंट मीडिया को बचाने की अपील की है. बताया गया है कि आज न्यू मीडिया से प्रिंट मीडिया को काफी चुनौती मिल रही है. डिजिटल मीडिया के कारण भाारत में प्रिंट मीडिया काफी प्रभावित हुई है. यह उद्योग आज भारत में डूबने के कागार पर आ गया है. इसलिए केंद्र और राज्य सरकार को इसे बचाने के लिए कदम उठाने की जरूरत है. उल्लेखनीय है कि आल इंडिया फेडरेशन आफ मास्टर प्रिंटर्स तथा पामेक्सर की तरफ से बंधुमिलन का आयोजन भुवनेश्वर में किया गया था. इस दौरान चेयरमैन प्रोफेसर कमल चोपड़ा व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विनी गुप्ता के साथ-साथ आल ओडिशा मास्टर प्रिंटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सिद्धार्थ दास, महासचिव सुधीर कुमार पंडा, कोषाध्यक्ष अजय किशोर महापात्र व कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस दौरान सबने प्रिंट मीडिया के वर्तमान हालात और भाविष्य को लेकर गहन चिंतन-मनन किया और अंत में केंद्र और राज्य सरकार से इस उद्योग को डूबने से बचाने के लिए आह्वान किया.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …