Home / Odisha / सफाई के बहाने लाखों के जेवर ले उड़े बदमाश

सफाई के बहाने लाखों के जेवर ले उड़े बदमाश

  •  खेतराजपुर में हुई घटना

  •  काले पल्सर में आए थे ठग

  •  जांच में जुटी पुलिस

संबलपुर। सफाई के बहाने लाखों के जेवर ले उड़े बदमाश। यह घटना खेतराजपुर के मालीपाड़ा में घटित हुई है। पीडि़त महिला का नाम बबिता मेहेर बताया गया है। बबिता के पति अलेख मेहेर की शिकायत पर खेतराजपुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की मध्यान्ह एक पल्सर बाइक में सवार दो लोग मालीपाड़ा निवासी अलेख प्रधान के घर पहुंचे। उस दौरान घर में बबिता अकेली थी। आरोपियों ने उसे बताया कि वे सोने के जेवरों की साफ-सफाई करते हैं, यदि उन्हें अपना जेवर साफ करना है तो वे उन्हें दे दें। बबिता उनके बातों मे ंआ गई और अपना लाखों का जेवरात उनके हवाले कर दिया। इस बीच आरोपियों ने बबिता से पानी मांगा। बबिता जब पानी लेने घर के अंदर गई तो आरोपियों ने जेवर समेटा और वहां से रफूचक्कर हो गए। बबिता ने आवाज देकर आसपास के लोगों को बुलाने का प्रयास किया, किन्तु आरोपी तबतक सुरक्षित स्थान की ओर पलायन कर चूके थे। अंतत: बबिता के पति ने इस सिलसिले में खेतराजपुर थाना में प्रकरण दर्ज कराया है। खेतराजपुर थाना प्रभारी ममता नायक ने बताया कि इलाके के एक सीसीटीवी में आरोपियों की गतिविधि कैद हुई है। जिसके बलपर पुलिस अपनी कार्रवाई आगे बढ़ा रही है। बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खबर लिखे जानेतक पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई थी। इसी प्रकार की एक अन्य घटना बुर्ला के मझीपाली में घटित हुई है। जहांपर एक सेवानिवृत शिक्षक गगन बिहारी गडऩायक लूट का शिकार हुए हैं।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …