Home / Odisha / धनुपाली इलाके से दो बालिका लापता, तलाश में जुटी पुलिस

धनुपाली इलाके से दो बालिका लापता, तलाश में जुटी पुलिस

संबलपुर। धनुपाली थाना इलाके से दो बालिकाओं के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त परिवारों की ओर से इस सिलसिले में धनुपाली थाना में प्रकरण दर्ज कराया गया है। धनुपाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही। पहली लापता बालिका सोनापाली तथा दूसरी बिनाखंडी की रहनेवाली है। खबर लिखे जानेतक पुलिस की कार्रवाई जारी थी, तथा लापता बालिकाओं का पता नहीं चल पाया था।

लेडी लूईस स्कूल में राष्ट्रीय कृमि दिवस मनाया गया

संबलपुर। स्थानीय लेडी लूईस स्कूल में राष्ट्रीय कृमि दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में डा. अशोक दास, डा. कुबेर चंद्र दास, विजया मिश्र, मुरलीधर प्रधान एवं स्कूल के प्रधानशिक्षक उजागर प्रधान बतौर अतिथि शामिल हुए। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल के विद्यार्थियों को कृमि की समस्या एवं इसके निराकरण विषय पर विस्तारित जानकारी दी गई। गायत्री साहू ने इस पूरे कार्यक्रम का संचालन किया।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …