Home / Odisha / हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रुप में संजीव पाणिग्राही ने ली शपथ

हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रुप में संजीव पाणिग्राही ने ली शपथ

  •  ओडिशा हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 14 हुई

    कटक. ओडिशा हाईकोर्ट के नये न्यायाधीश के रुप में संजीव कुमार पाणिग्राही ने सोमवार को शपथ ग्रहण किया. कटक हाईकोर्ट की पुरानी बिल्डिंग में स्थित सम्मेलन कक्ष में एक विशेष कार्यक्रम में हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजू पंडा ने उन्हें शपथ दिलवायी. हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के पदों की संख्या 27 है, वहीं अब न्यायाधीशों की संख्या 14 हो गई है. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हाईकोर्ट के समस्त न्यायाधीश, एडवोकेट जनरल अशोक कुमार परिजा, विधि विभाग के सचिव शशिकांत मिश्र, विशेष डीजी ( खुफिया) सत्यजीत मोहंती, क्राइम ब्रांच एडीजी सौमेन्द्र प्रियदर्शी, पुलिस कमिश्नर सुधांशु षड़ंगी, सहकारिता मंत्री रणेन्द्र प्रताप स्वाईं, जिलाधिकारी भवानी शंकर चइनी व डीसीपी अखिलेश्वर सिंह शामिल थे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …