Home / Odisha / पिस्तौल से खेलते समय हुई फायरिंग, निफ्ट की छात्रा गंभीर रुप से घायल

पिस्तौल से खेलते समय हुई फायरिंग, निफ्ट की छात्रा गंभीर रुप से घायल

  • साथी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

भुवनेश्वर. राजधानी स्थित पटिया इलाके में पिस्तौल से खेलते समय हुई फायरिंग में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलाजी (निफ्ट) की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे कलिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की प्राथमिक जांच के आधार पर डीसीपी अनुप साहू ने बताया कि वह अपने किराये के घर में अपने पुरुष दोस्त के साथ खेल रही थी. इस दौरान पिस्तौल से फायर हो गया और गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. पुलिस आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस युवक के खिलाफ पहले से भी काफी मामले दर्ज हैं. बताया जाता है कि यह नयापल्ली में हुए बम विस्फोट में भी शामिल था. पुलिस ने बताया कि दोनों बंदूक से खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जिसमें वह गंभीर हो गयी.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …