Home / Odisha / बारिश के बाद ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में ठंड बढी

बारिश के बाद ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में ठंड बढी

भुवनेश्वर. गत तीन-चार दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब रहने व बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ रहा. बारिश न होने व आसमान से बादल छंटने के कारण मौसम विभाग ने रात के न्यूनतम तापमान में कमी होने का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों के येलो वार्निंग जारी की है. इन जिलों में ठंड बढने के साथ-साथ हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है. इन जिलों में बालेश्वर, अनुगूल, झारसुगुड़ा, बलांगीर, संबलपुर शामिल हैं. इन समस्त जिलों के लिए शीतलहर के कारण आगामी 24 घंटों तक येलो वार्निंग जारी की गई है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …