Home / Odisha / गंजाम हादसे के मामले में चार अभियंता निलंबित

गंजाम हादसे के मामले में चार अभियंता निलंबित

भुवनेश्वर. गंजाम जिले के गोलंथरा थाना क्षेत्र में हाई वोल्टेज तार के साथ बस के स्पर्श हो जाने के कारण हुए हादसे में 10 लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार ने सोमवार को बिजली विभाग के चार इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है. अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन करने में लापरवाही के कारण इन इजीनियरों को निलंबित किया गया है. जिन इंजीनियरों को निलंबित किया गया है उनमें ब्रह्मपुर के इलेक्ट्रिकल जेई, व सहकारी इंजीनियर तथा ग्रामीण विकास विभाग के जेई व सहकारी इंजीनियर शामिल हैं. इस हादसे को लेकर लोकसेवा भवन में उद्योग मंत्री दिव्यशंकर मिश्र की अध्यक्षता में बैठक के बाद यह निर्णय किया गया है. इस समीक्षा बैठक में मंत्री दिव्यशंकर मिश्र समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल थे. इनमें बिजली विभाग के साथ- साथ ग्रामीण विकास व परिवहन विभाग के सचिव भी शामिल हुए.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …