Home / Odisha / अब राज्य में नहीं रहेगा एक भी कच्चा घर

अब राज्य में नहीं रहेगा एक भी कच्चा घर

  •  तीन साल में समस्त कच्चे घर पक्के में होंगे परिवर्तित

  •  पंचायतीराज मंत्री ने की घोषणा

  •  कहा-मुख्यमंत्री नवीन पटनायक तैयार कर रहे हैं योजना

भुवनेश्वर. अब राज्य में एक भी कच्चा घर नहीं रहेगा. आगामी तीन सालों में राज्य के समस्त कच्चे घरों को पक्के घरों में परिवर्तित किया जाएगा. राज्य के पंचायतीराज मंत्री प्रताप जेना ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य के समस्त परिवारों के लिए पक्का घर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनाय़क एक योजना तैयार कर रहे हैं. इस योजना के तहत राज्य के समस्त प्रखंडों में जिसका कच्चा घर होगा या फिर जिसका घर नहीं होगा, सबके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना व बीजू पक्का घर योजना के तहत पक्का घर प्रदान किया जाएगा. समस्त योग्य हिताधिकारियों को ये पक्का घर प्रदान किया जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …