Home / Odisha / मार्केट बिल्डिंग हिंसा मामले में एक और गिरफ्तार तीन आरोपितों पर लगाया गया एनएसए

मार्केट बिल्डिंग हिंसा मामले में एक और गिरफ्तार तीन आरोपितों पर लगाया गया एनएसए

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर के मार्केट बिल्डिंग हिंसा के मामले में एक और आरोपित गोपीनाथ नायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कैपिटल थाना पुलिस ने गोपीनाथ को गजपति जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस कमिश्नर डा सुधांशु षडंगी ने ट्विट कर यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक 32 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
उल्लेखनीय है कि गत 10 जनवरी की शाम को 30 से अधिक नकाबपोश लोग हाथों में लाठी लेकर अचानक आये तथा दुकानों पर हमला कर दिया. उन्होंने जिसे देखा उस पर हमला किया. लगभग 10 मिनट तक यह तांडव चला. इसके बाद वे फरार हो गये थे. इस हमले में 30 से अधिक रेहड़ी वाली दुकानों को नुकसान पहुंचा. इसमें दो दुकानदारों को चोटें आयी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसमें लाखों रुपये के सामान भी नष्ट हो गया था.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …