Home / Odisha / संजीव कुमार पाणीग्राही होंगे ओड़िशा हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश

संजीव कुमार पाणीग्राही होंगे ओड़िशा हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश

कटक- ओड़िशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर संजीव कुमार पाणीग्राही को नियुक्ति दी गई है। उनके नियुक्ति पर राष्ट्रपति की मुहर लगने के पश्चात इस संबंध में केंद्र कानून मंत्रालय की ओर से विधिवत विज्ञप्ति प्रकाशित की गई है। 2019 अक्टूबर 6 तारीख को सुप्रीमकोर्ट कॉलेजियम ओड़िशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर वकील संजीव कुमार पाणीग्राही के नाम को केंद्र सरकार के पास सिफारिश के लिए भेजा गया था। उनके नियुक्ति के पश्चात ओड़िशा हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या अब 14 तक पहुंची है।
गौरतलब है कि बलांगीर जिला बारपुडूगिया में संजीव कुमार पाणीग्राही पैदा हुए थे। निमाई चरण पाणीग्राही और मंदाकिनी पाणीग्राही के बेटे संजीव ने गांव के स्कूल से प्राथमिक शिक्षा खत्म करने के पश्चात खुंटपाली सरकारी हाईस्कूल से स्कूल की शिक्षा ली थी। इसके बाद राजेंद्र कॉलेज से उच्च शिक्षा की पढ़ाई समाप्त करने के पश्चात बेंगलुरु में कानून की पढ़ाई किए थे। कुछ दिनों तक वह ओड़िशा हाईकोर्ट में कार्य करने के पश्चात सुप्रीमकोर्ट में वकील के तौर पर कार्य कर रहे थे। उस दौरान वह कई अहम मामलों की सफलता के साथ संचालन किए थे। इसके अलावा कानून के जानकार के तौर पर कई अंग्रेजी अखबारों में उनके लेख प्रकाशित होते रहे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …