Home / Odisha / रिश्वत लेते हुए सहायक अभियंता रंगेहाथों पकड़ाया

रिश्वत लेते हुए सहायक अभियंता रंगेहाथों पकड़ाया

बालेश्वर. बुधवार को बालेश्वर जिले में एक ठेकेदार से दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस अधिकारियों ने एक सहायक अभियंता को रंगेहाथों पकड़ लिया है. आरोपित अभियंता का नाम वासुदेव साहू है तथा वह बालेश्वर जिले के सोरो में आर एंड बी सब डिविजन में सहायक अभियंता के रुप में कार्य कर रहे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार के बिल पास करने के लिए उन्होंने दो लाख रुपये रिश्वत देने की मांग की थी. इस बारे में ठेकेदार ने विजिलेंस विभाग को अवगत कराया था. इसके बाद उन्हें रंगेहाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था. निर्धारित योजना के तहत बुधवार को जब ठेकेदार ने रिश्वत की राशि अभियंता को दी, तब वहां विजिलेंस अधिकारियों ने उन्हें दबोच लिया.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …