Home / Odisha / कार व ट्रक के बीच टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

कार व ट्रक के बीच टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

कटक. पारादीप से कटक आ रही एक कार की ट्रक के साथ टक्कर हो जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये. मंगलवार देर रात यह हादसा कटक व पारादीप के बीच लोकनाथगड़ा इलाके में हुआ. मृतक की पहचान शारदा प्रसन्न स्वाई के रुप में की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शारदा तीन अन्य लोगों के साथ कार से पारादीप से कटक लौट रहे थे. लोकनाथगड़ा इलाके में ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर भाग निकला. इस हादसे में शारदा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये. घायलों को एंबलेंस के जरिये कटक के एससीबी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …