Home / Odisha / बाघिन सुंदरी फिलहाल मध्य प्रदेश नहीं लौटेगी

बाघिन सुंदरी फिलहाल मध्य प्रदेश नहीं लौटेगी

भुवनेश्वर. ओडिशा के सातकोशिया जंगल में रह रही बाघिन सुंदरी फिलहाल मध्य प्रदेश नहीं लौटेगी. राज्य के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डेन हरिशंकर उपाध्याय ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के काह्ना अभयारण्य के घोरेला में फिलहाल दो बाघ हैं. उन्हें अन्य स्थान पर ले जाने के बाद ही सुंदरी को वहां ले जाया जाएगा. उल्लेखनीय है कि गत दो जनवरी को मध्यप्रदेश के बांधबगढ़ जंगल से लायी गयी बाघिन सुंदरी को ओडिशा से वापस ले जाने के लिए राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश सरकार को पत्र लिखा था. एनटीसीए के निर्देश के बाद यह पत्र लिखकर मध्य प्रदेश सरकार को बाघिन को ले जाने के लिए अनुरोध किया गया था. 2018 में बाघिन सुंदरी को मध्य प्रदेश से लाया गया था और ओडिशा के सातकोशिया इलाके में छोड़ा गया था. एनटीसीए का कहना था कि उसे रखने में एसओपी का अनुपालन नहीं किया गया है और इस कारण बाघिन अपनी जंगली प्रवृत्ति खो रही है. इसके बाद राज्य सरकार ने बाघिन को वापस लेने के लिए मध्य प्रदेश सरकार को पत्र लिखा था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …