Home / Odisha / मुख्यमंत्री के गंजाम दौरे का भाजपा और कांग्रेस ने किया विरोध

मुख्यमंत्री के गंजाम दौरे का भाजपा और कांग्रेस ने किया विरोध

  •  काला झंडा दिखाने के आरोप में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता हिरासत में

शिवराम चौधरी, ब्रह्मपुर

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के गंजाम दौरे का विरोध कर रहे कांग्रेस और भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को आज हिरासत में लिया गया है. कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिंजिली में आरएमसी चौक पर नाकाबंदी की. इस दौरान महिला शिक्षक ममिता मेहेर की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए गृह मंत्री दिव्य शंकर मिश्र को हटाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के दौरे के विरोध में काले झंडे दिखा रहे थे. हालांकि पुलिस ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आने से पहले कार्यकर्ताओं को तितर-बितर कर दिया और उनमें से कुछ को हिरासत में ले लिया.
इधर, भाजपा ने ब्रह्मपुर के रतनपुर में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विरोध किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे तथा गृह मंत्री दिव्य शंकर मिश्र को हटाने की मांग कर रहे. इन्हें भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया. कल रात को भी कुछ व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …