Home / Odisha / टायर फटने से ट्रक ब्राह्मणी नदी में गिरा, चालक की मौत

टायर फटने से ट्रक ब्राह्मणी नदी में गिरा, चालक की मौत

ढेंकानाल. जिले के परजंग थानांतर्गत जटिया गांव में रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत हो गयी. यह घटना उस समय हुई जब ट्रक ब्राह्मणी नदी में गिर गया, जिसके बाद चालक मानस रंजन डूब गया. जानकारी के अनुसार, पल्लाहारा का रहने वाला चालक लौह अयस्क से लदी एक खेप को केंदुझर से अनुगूल के एक स्टील प्लांट में ले जा रहा था. इसी दौरान जटिया पुल पर वाहन चलते समय ट्रक का सामने वाले पहिये का टायर फट गया. इससे चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक नदी में गिर गया. हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर वाहनों की आवाजाही कुछ देर के लिए रुक गई. हादसे की सूचना पाते ही दमकल सेवा और स्थानीय लोगों की एक टीम ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से शव को बाहर निकाला. इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …