Home / Odisha / एससीबी मेडिकल कालेज में एक और करोना संदिग्ध भर्ती

एससीबी मेडिकल कालेज में एक और करोना संदिग्ध भर्ती

भुवनेश्वर. मंगलवार देर रात कटक के एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल में एक और करोना संदिग्ध मरीज दाखिल हुआ है. वह जगतसिंहपुर जिले के रहने वाला है तथा पेशे से इंजीनियर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, करोना संदिग्ध मरीज हांगकांग में इंजीनियर के रुप में कार्य कर रहे थे. वे किसी काम से चीन गये थे तथा गत 24 जनवरी को चीन से ओडिशा लौटे हैं. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एससीबी मेडिकल कालेज में वर्तमान में दो संदिग्ध मरीज हैं. अभी तक छह संदिग्धों के नमूने परीक्षण के लिए भेजा गया है, जिसमें से पांच की रिपोर्ट नेगेटिव आय़ी है. एक की रिपोर्ट आनी शेष है. उल्लेखनीय है कि मंगलवार की सुबह डीएमईटी के निदेशक डा सीबीके मोहंती ने कहा था कि चीन से लौटने वाले कंधमाल जिले के डाक्टरी छात्र की रिपोर्ट में करोना वाइरस नहीं है. इस कारण छात्र इस बीमारी के संदेह से मुक्त है. उन्हेंने बताया कि उनके नमूने का परीक्षण करने के लिए पुणे भेजा गया था. वहां से रिपोर्ट आ चुकी है. इस रिपोर्ट में करोना वाइरस न होने का उल्लेख है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …