Home / Odisha / प्रियंकारानी की बेटी की चिकित्सा का खर्च उठायेगी सरकार

प्रियंकारानी की बेटी की चिकित्सा का खर्च उठायेगी सरकार

भुवनेश्वर. प्रियंकारानी पात्र की बेटी की चिकित्सा का खर्च राज्य सरकार उठायेगी. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह घोषणा की. उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार को सूरज स्कीम के तहत सहायता भी प्रदान की जाएगी. उल्लेखनीय है कि प्रियंकारानी एक सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल होकर एक निजी अस्पताल में इलाजरत थीं. सोमवार रात डाक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया था. उनके परिवार के लोगों ने उनकी दोनों किडनी दान करने के लिए समति दी थी. कटक के एससीबी मेडिकल कालेज में उनकी किडनी को अन्य मरीजों के शरीर में ट्रान्सप्लांट किया गया था. इससे दो लोगों की जान बच गई थी. प्रियंकारानी की बेटी की फिलहाल चिकित्सा हो रही है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …