Home / Odisha / एक स्थान पर छह साल से अधिक रहने वाले शिक्षा अधिकारी व कर्मचारियों का होगा तबादला

एक स्थान पर छह साल से अधिक रहने वाले शिक्षा अधिकारी व कर्मचारियों का होगा तबादला

भुवनेश्वर. अब एक ही स्थान पर छह साल से अधिक रहने वाले शिक्षा अधिकारी व कर्मचारियों का तबादला किया जाएगा. राज्य के विद्यालय व जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इसे लेकर गाइडलाइन तैयार की गई है. इससे जिला शिक्षा अधिकारी, प्रखंड शिक्षा अधिकारी व उनके कार्यालय में कार्य करने वाले क्लर्कों का तबादला किया जाएगा. दास ने यह भी कहा है कि आगामी दिनों में शिक्षक–शिक्षिकाओं के लिए भी इस तरह की गाइडलाइन लाने के लिए विचार-विमर्श किया जा रहा है. इस संबंध में शीघ्र ही निर्णय किया जाएगा. आगामी शैक्षणिक सत्र से इस गाइडलाइन को लागू किया जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …