Home / Odisha / ओडिशा कृषि व तकनीकी विश्वविद्यालय का मुर्गा फार्म सील

ओडिशा कृषि व तकनीकी विश्वविद्यालय का मुर्गा फार्म सील

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर के ओडिशा कृषि व तकनीकी विश्वविद्यालय में स्थित मुर्गा फार्म में बर्ड फ्लू होने की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को प्रशासन ने इस फार्म को सील कर दिया है. राज्य सरकार के प्राणी संपदा विभाग के निदेशक रत्नाकर राउत ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस फार्म में मुर्गों को बर्ड फ्लू होने के संदेह में नमूने परीक्षण के लिए भोपाल भेजे गये थे. गत 27 जनवरी को नमूनों में बर्ड फ्लू होने का पता चला था. इस कारण इसे सील किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस फार्म को तीन माह के लिए बंद किया जा रहा है. आगामी एक साल तक यहां प्रजनन का कार्य नहीं होगा. प्रत्येक 15 दिनों में इसमें विशोधन किया जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …