Home / Odisha / सर्वक्षमा योजना की समयसीमा को 15 दिन बढ़ाया गया

सर्वक्षमा योजना की समयसीमा को 15 दिन बढ़ाया गया

भुवनेश्वर. राज्य सरकार द्वारा शुरु की गई सर्वक्षमा योजना की समयसीमा को और 15 दिन बढ़ाया गया है. इस योजना को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय किया है. राज्य के शहरी विकास मंत्री प्रताप जेना ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी. लोकसेवा भवन में पत्रकारों से बातचीत करते उन्होंने बताया कि शहरी इवाकों में जिन लोगों प्लान का डेविएशन कर घर बनाया है, इस योजना के तहत उन्हें आवेदन करने के लिए कहा गया था. इस योजना में काफी लोग आवेदन कर रहे हैं. हम देख रहे हैं कि अंतिम समय में बहुत लोगों का आवेदन प्राप्त हो रहा है. उन्होंने कहा कि क्योंकि अंतिम समय में भारी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं और लोग हड़बड़ी में आवेदन कर रहे हैं, ऐसे में लोगों की सहुलियत के लिए सरकार ने इसे और 15 दिन बढ़ाने का निर्णय किया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि 15 दिनों के बाद इस योजना की समयसीमा को और बढ़ाया नहीं जाएगा. इसके बाद डेविएशन कर घर बनानेवाले व इस योजना में आवेदन न करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …