Home / Odisha / चीन से लौटने वाले डाक्टर छात्र में करोना वाइरस नहीं

चीन से लौटने वाले डाक्टर छात्र में करोना वाइरस नहीं

भुवनेश्वर. चीन से लौटने वाले कंधमाल जिले के डाक्टर छात्र की नमूना रिपोर्ट में करोना वाइरस नहीं है. इस कारण छात्र इस बीमारी के संदेह से मुक्त है. डीएमईटी के निदेशक डा सीबीके मोहंती ने यह जानकारी दी. उन्हेंने बताया कि उनके नमूने का परीक्षण करने के लिए पुणे भेजा गया था. वहां से रिपोर्ट आ चुकी है. इस रिपोर्ट में करोना वाइरस न होने का उल्लेख है. उन्होंने बताया कि अभी तक राज्य से छह लोगों के नमूने पुणे भेजे गये हैं. इसमें से पांच लोगों के नमूने नेगेटिव आया है. अभी एक महिला की रिपोर्ट नहीं आयी है. उन्होने बताया कि राज्य में कुल 14 लोग इस बीमारी को लेकर आबजर्वेशन में हैं.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …