Home / Odisha / भद्रक में 29वाँ श्री श्याम महोत्सव कल

भद्रक में 29वाँ श्री श्याम महोत्सव कल

भद्रक. पांच फरवरी 2020 फाल्गुन माह की एकादशी को भद्रक शहर में 29वें श्याम महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री श्याम उत्सव का इस वर्ष 29वाँ साल है. सुबह सभी श्याम प्रेमी पीले वस्त्र में, हाथ में बाबा श्याम का निशान पकड़े नगर परिक्रमा करेंगे, जो महाराजा अग्रसेन भवन तक जाएगी. सायं को ज्योत प्रज्ज्वलन के साथ भजनों की अमृत वर्ष बरसाने कोलकाता से श्री श्याम भक्त श्री नरेन्द्र कामदार, श्री अंकित अग्रवाल, श्री अमूत पुरेका अपनी मंडली के साथ  भद्रक में बाबा को रिझाने और भक्तों को श्याम बाबा की महिमा सुनाएंगे. 6 फरवरी को सुबह 11 बजे से भजन, ज्योत और भंडारे का आनंद और आशीर्वाद प्राप्त होगा.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …