Home / Odisha / ओडिशा के विख्यात ओड़िया कार्टूनिस्ट किशोर रथ का निधन

ओडिशा के विख्यात ओड़िया कार्टूनिस्ट किशोर रथ का निधन

भुवनेश्वर. विख्यात ओड़िया कार्टूनिस्ट किशोर रथ का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. वह 58 वर्ष के थे. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि लोकप्रिय कार्टूनिस्ट किशोर रथ के निधन के बारे में जानकर दुःख हुआ. कार्टून के माध्यम से समाज के विभिन्न मुद्दों को प्रस्तुत करने की उनकी अनूठी शैली के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. किशोर ओडिया दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित पॉकेट कार्टून ‘कटाख्या’ के साथ अपने दैनिक लघु तुकबंदी के लिए जाने जाते थे. मीडिया जगत ने भी किशोर के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …