Home / Odisha / सीडीए मारवाड़ी समाज का बंधु मिलन आयोजित

सीडीए मारवाड़ी समाज का बंधु मिलन आयोजित

कटक. सीडीए सेक्टर-6 स्थित विंडसर पैलेस में सीडीए मारवाड़ी समाज ने शांतिपूर्ण तरीके से एवं कोविद नियमों का पालन करते हुए दिवाली बंधु मिलन मनाया. मारवाड़ी समाज के दीपक काजरिया की अगवाई में रमन बागड़िया, सरत सांगनेरिया, पप्पू शर्मा, कमल वाशिष्ट, गोपाल जोशी, विनोद चौधरी, भजन अग्रवाल आदि कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी सहायता प्रदान की. सेक्टर एक से सेक्टर 13 तक रहने वाले मारवाड़ी समुदाय के लोगों ने इस दिवाली बंधु मिलन समारोह में भाग लिया.

कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष किशन मोदी, श्री गोपीनाथ मंदिर से कैलाश प्रसाद सांगानेरिया, मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा से किशोर आचार्य, विप्र समाज से शशिकांत शर्मा, कटक टेक्सटाइल मर्चेंट एसोसिएशन से मनीष शर्मा आदि अनेक महानुभाव विशेष रूप से उपस्थित थे.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …