Home / Odisha / ओडिशा में अब तक 3.5 करोड़ को कोरोना टीका लगा

ओडिशा में अब तक 3.5 करोड़ को कोरोना टीका लगा

भुवनेश्वर. ओडिशा में अब तक 3.5 करोड़ कोरोना टीका का खुराक सफलतापूर्वक प्रदान किया गया है. यह जानकारी देते हुए राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने शुक्रवार को बताया कि कोविद-19 टीकाकरण अभियान में एक और मील का पत्थर हासिल हुआ है. राज्य में 3.5 करोड़ कोरोना टीका दिया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य के लोगों को कोविद-19 के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया.

इधर, कल राज्य के नोडल अधिकारी डॉ विजय पाणिग्राही ने बताया था कि ओडिशा में 2.46 करोड़ लोगों को कोविद-19 टीकों की पहली खुराक दी गयी है. इसके साथ ही राज्य में 76 प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को वैक्सीन का एक शॉट मिला है.

पाणिग्राही ने कहा था कि इसी तरह, 1.02 करोड़ को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है, जिसका अर्थ है कि राज्य में 33% पात्र लाभार्थियों को टीके की दोहरी खुराक के साथ पूरी तरह से टीका लगाया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …