Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और तीन रोगियों की मौत
covid-19

ओडिशा में कोरोना से और तीन रोगियों की मौत

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और तीन रोगियों की मौत की पुष्टि हुई है. राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,301 हो गयी है. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है. बताया गया है कि डेथ ऑडिट प्रक्रिया के पूरा होने के बाद कोविद-19 के कारण और तीन लोगों की मृत्यु के रूप में पुष्टि हुई है.

जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर में एक 74 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था. कटक जिले में एक 47 वर्षीय महिला की मौत हुई है, जो डायबिटीज मेलिटस से भी पीड़ित थी. जगतसिंहपुर जिले में एक 84 वर्षीय महिला की मौत हुई है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …