Home / Odisha / भारी बारिश को लेकर ओडिशा के 12 जिलों में स्कूल बंद

भारी बारिश को लेकर ओडिशा के 12 जिलों में स्कूल बंद

भुवनेश्वर. ओडिशा में हो रही बारिश के कारण 12 जिलों में विद्यालय दो दिनों के लिए बंद कर दिये गये हैं. स्कूल और जन शिक्षा विभाग ने सोमवार को सभी 12 जिलों में स्कूलों को बंद करने की घोषणा की, जहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

पुरी, खुर्दा, कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रापड़ा, ढेंकानाल, नयागढ़, संबलपुर, देवगढ़, अनुगूल, सोनपुर और बरगड़ के सभी स्कूल दो दिन 13 और 14 सितंबर तक बंद रहेंगे. विशेष राहत आयुक्त और स्कूल एवं जनशिक्षा विभाग के सचिव के बीच बैठक के बाद यह घोषणा की गई.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …