Home / Odisha / भारी बारिश में केंद्रापड़ा में दीवार गिरने से दो की मौत

भारी बारिश में केंद्रापड़ा में दीवार गिरने से दो की मौत

केंद्रापड़ा. जिले में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में एक बुजुर्ग पुरुष और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, अभय महापात्र (62) बीती रात जिले के गरदपुर प्रखंड के बड़ाबेटारा गांव में अपने घर में सो रहे थे. इसी दौरान भारी बारिश में दीवार गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

इसी तरह जिले के डेराबिश प्रखंड के बेनीपुर दिहासाही की नर्मदा प्रृस्टि भी दीवार गिरने से दबकर मर गईं.

इन घटनाओं की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने मौतों की जांच शुरू कर दी है. जिले के विभिन्न निचले इलाकों में जलजमाव की सूचना है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …