Home / Odisha / केंद्रापड़ा में एंबुलेंस में अचानक आग लगी

केंद्रापड़ा में एंबुलेंस में अचानक आग लगी

केंद्रापड़ा. केंद्रापड़ा जिले के काजला के पास सोमवार को 108 सर्विस की एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई. जानकारी के अनुसार, यह एम्बुलेंस एक मरीज को छोड़ कर लौट रही थी. इसी दौरान ड्राइवर ने देखा कि उसकी सीट के नीचे से धुआं निकल रहा है. उसने तुरंत स्थानीय लोगों को मदद के लिए बुलाया और पानी डालकर आग पर काबू पाया गया. बताया जाता है कि वाहन की बैटरी और चालक की सीट जल गई है.

आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण ऐसी घटना हुई है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …