Home / Odisha / बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, ओडिशा में होगी भारी बारिश
मौसम

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, ओडिशा में होगी भारी बारिश

भुवनेश्वर. दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश तटों से दूर उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है. इसकी घोषणा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ही की थी. ताजा बुलेटिन के अनुसार, इसके प्रभाव में ओडिशा के कुछ जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा के साथ-साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जानकारी के अनुसार, मालकानगिरि, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति और कलाहांडी जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि अगले 24 घंटों के दौरान कंधमाल, बलांगीर, गंजाम, पुरी, खुर्दा, मयूरभंज केंदुझर, नुआपड़ा और नवरंगपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

इसके अलावा, अगले 24 घंटों में नुआपाड़ा, नवरंगपुर, बरगड़, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़ और क्योंझर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …