Home / Odisha / जाजपुर में सीएए के समर्थन में भाजपा की जनजागरुकता रैली

जाजपुर में सीएए के समर्थन में भाजपा की जनजागरुकता रैली

  •  समीर मोहंती ने बताया इसके फायदे

  •  कहा-जाजपुर में रहने वाले शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता

जाजपुर. आज यहां भारतीय जनता पार्टी की ओर से नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में एक जनजागरुकता रैली निकाली गई. इस दौरान भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती ने लोगों को बताया कि नागरिका संशोधन विधेयक के फायदे क्या हैं. समीर मोहंती ने कहा कि विपक्ष झूठा प्रचार कर वोट की रोटी सेंक रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लोगों को गलत समझा रहे हैं. समीर मोहंती ने कहा कि जाजपुर में रहने वाले शरणार्थी लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. यहां जितने भी शरणार्थी हैं, उन्हें नागरिकता प्रदान की जायेगी. इस दौरान रैली में सैकड़ों की संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड़ी थी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …