Home / Odisha / कटक में गांजा के साथ दो गिरफ्तार

कटक में गांजा के साथ दो गिरफ्तार

कटक. चौलियागंज थाना पुलिस ने 20 किलो 520 ग्राम गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर उक्त दोनों को युवकों गिरफ्ता किया. इनके पास से कपड़े के बैग से उक्त गांजा बरामद किया गया. गिरफ्तार किये गये युवकों की पहचान दीप राय (22) तथा प्रशांत राय (35) के रुप में बताया गयी है. ये दोनों पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला के न्यू बैरकपुर थाना इलाके के निवासी बताये गये हैं. पुलिस ने बताया कि ये दोनों लंबे समय से गांजे के व्यवसाय में जुड़े हैं.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …