Home / Odisha / कृषि ओडिशा-2020 बैंकर्स मीट आयोजित

कृषि ओडिशा-2020 बैंकर्स मीट आयोजित

  • – कृषि क्षेत्र में अधिक कर्ज प्रदान करने के लिए बैंक आगे आयें – कृषि मंत्री

    भुवनेश्वर. राज्य व केन्द्र सरकार दोनों किसानों की आय को दोगुने करने की दिशा में कदम उठा रहे हैं. ऐसे में समस्त सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक व निजी बैंक कृषि क्षेत्र के लिए अधिक ऋण प्रदान करने में आगे आयें. कृषि ओडिशा-2020 के अवसर पर आयोजित बैंकर्स मीट को संबोधित करते हुए राज्य के कृषि मंत्री डा अरुण साहू ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों में से 80 प्रतिशत किसान छोटे व सीमांत किसान हैं. इस कारण खेती के लिए ऋण की आवश्यकता रहेगी. वर्तमान में कृषि क्षेत्र में नयी टेक्नोलॉजी व नयी पद्धतियों के प्रचलन होने के कारण कृषि क्षेत्र में अधिक निवेश की आवश्यकता है. इस परिप्रेक्ष्य में सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के बैंकों को आगे आना पड़ेगा.
    उन्होंने कहा कि यह अत्यंत खुशी की बात है कि राज्य में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र–छात्राएं कृषि क्षेत्र में रुचि दिखा रहे हैं. ऐसे में इस तरह के युवाओं को ऋण प्रदान किये जाने की आवश्यकता है. बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के जनरल मैनजर सोनाली दास समेत कृषि व खाद्य उत्पादन निदेशक डा एम मुथु कुमार, मत्स्य विभाग के निदेशक डा एन तिरुमाला नायक, विभिन्न बैंकों के अधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …