Home / Odisha / संपत्ति विवाद को लेकर बड़े भाई की हत्या की

संपत्ति विवाद को लेकर बड़े भाई की हत्या की

ब्रह्मपुर. गंजाम जिले के बेगुनियापाड़ा के जगत शाही में बुधवार को संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. बताया गया है कि मृतक किशोर पाणिग्राही पर उसके छोटे भाई राधा पाणिग्रही ने हमला कर दिया था, जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया. राधा भाई की हत्या कर मौके से फरार हो गया है. हत्या की सूचना पाते ही बेगुनियापाड़ा की पुलिस ने मौके पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर इस संबंध में जांच शुरू कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …