Home / Odisha / तेंदुए की खाल जब्त, तस्कर हुए फरार

तेंदुए की खाल जब्त, तस्कर हुए फरार

नवरंगपुर. नवरंगपुर वन प्रभाग के रायघर रेंज में वन अधिकारियों की छापेमारी के दौरान तेंदुए की खाल को जब्त किया गया. जानकारी के अनुसार, डीएफओ मगर धनजी रावसो की देखरेख में रायघर फॉरेस्ट रेंजर सुकुमार दुखू के नेतृत्व में एक दस्ता पिछले आंकड़ों के आधार पर वन्यजीव अपराधियों की आवाजाही की निगरानी कर रहा था. वन्यजीव अपराधी वीरपुर गांव के पास एक जंगल से तेंदुए की खाल के साथ लौट रहे थे, तभी दस्ते ने उन्हें रोक लिया. हालांकि बदमाश तेंदुए की खाल से भरा बैग छोड़कर मौके से फरार हो गए. रात और बारिश के कारण दस्ता अपराधियों का पीछा नहीं कर पाया. इस संबंध में रायघर में मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच की जा रही है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …