Home / National / तृणमूल कांग्रेस सदस्य ने मुझे ‘बिहारी गुंडा’ कहाः निशिकांत दुबे

तृणमूल कांग्रेस सदस्य ने मुझे ‘बिहारी गुंडा’ कहाः निशिकांत दुबे

नई दिल्ली, लोकसभा में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस सदस्य ने उन्हें ‘बिहारी गुंडा’ कहा है ।दुबे ने गुरुवार को सदन में शून्यकाल की कार्यवाही के दौरान इस मुद्दे को जोरशोर से उठाते हुए कहा कि मोइत्रा ने गत बुधवार को संसदीय समिति की बैठक के दौरान उन्हें ‘बिहारी गुंडा’ कहा। सदन में विपक्षी हंगामे के बीच अपनी बात रखते हुए दुबे ने कहा कि बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के लोग गुंडे नही हैं, बल्कि हमारे लिए गर्व की बात है। भाजपा सासंद ने कहा कि यह विभाजनकारी राजनीति है। शिक्षा से लेकर सांस्कृतिक ज्ञान तक बिहार का योगदान बड़ा ही महत्वपूर्ण है।

निशिकांत जब अपनी बात रख रहे थे, तृणमूल कांग्रेस के साथ ही अन्य विपक्षी दलों के सदस्य आसन के समीप आकर पेगासस मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।भाजपा सांसद ने आगे कहा कि बिहार गुरु गोविंद सिंह का जन्म बिहार में ही हुआ था। गौतम बुद्ध को बिहार में ही ज्ञान मिला। इस दौरान सदन में हंगामे के चलते पीठासीन अधिकारी राजेन्द्र अग्रवाल ने आधे घंटे के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी। संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में तृणमूल कांग्रेस सदस्य महुआ मोइत्रा ने भाजपा सांसद के आरोप पर कहा कि हैरत की बात है कि जब दुबे संसदीय समिति की बैठक में थे ही नहीं तो उनको कुछ कहने का सवाल ही नहीं उठता।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …