Home / National / कर्नाटक भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए धर्मेन्द्र प्रधान और जी. किशन रेड्डी पर्यवेक्षक नियुक्त

कर्नाटक भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए धर्मेन्द्र प्रधान और जी. किशन रेड्डी पर्यवेक्षक नियुक्त

  • शाम सात बजे बेंगलुरु में विधायक दल के नेता का होगा चुनाव

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बतौर पर्यवेक्षक दो केंद्रीय मंत्रियों की नियुक्ति की है। दोनों मंत्री आज शाम सात बजे बेंगलुरु में विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराएंगे।नड्डा ने मंगलवार को कर्नाटक में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।बीएस. येद्दियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद आज बेंगलुरु में भाजपा विधायक दल की बैठक होनी है। यह बैठक शाम 7 बजे, बेंगलूरू के कैपिटल होटल में होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …