कोरापुट- कोरापुट के बोरिगुमा के ग्रामीण पेयजल आपूर्ति विभाग के लापता कनिष्ठ अभियंता एम. वैंकट राव का शव हरडागुड़ा जंगल से बरामद हुआ है। राव के परिवार के लोगों ने उनके लापता होने की शिकायत पुलिस में की थी। उनके परिवार के लोगों का कहना है कि राव ने विभाग के एसडीओ के साथ सोमवार को सरकारी कार्य में हरडागुड़ा गये थे। उनके साथ एक और अभियंता व दो ठेकेदार भी थे। वहां से वह लापता हो गये। उनके टेलीफोन पर भी संपर्क नहीं किया जा पा रहा था। राव की पत्नी ने बोरिगुमा के एसडीपीओ से मिलकर उनके पति को ढूंढने की प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया था।
Check Also
गंजाम में किसानों का दर्द सुन नवीन पटनायक के छलके आंसू
शेरगढ़ बाजार चौक पर किसानों की बर्बाद फसल देखकर हुए भावुक …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
